-टक्कर मारने वाले को ही आई हे सर्वाधिक चोट
बक्सर खबर। आरा-बक्सर एनएच पर नया भोजपुर के समीप आज तड़के कई ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कई चालक व खलासी घायल हुए हैं। लेकिन, उस चालक की हालत गंभीर है। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तड़के एनएच 922 पर भोजपुर गांव के समीप ट्रकों की कतार लगी थी। जो ट्रक पीछे से आ रहा था। उसकी गति तेज थी। उसने सामने वाले टक्कर को जोरदार टक्कर मारी।
इस वजह से लाइन में खड़े कई ट्रक एक दूसरे से टकरा गए। जो ट्रक टकराया था। वह लंबा ट्रेलर था। उसका चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर मिले आजमगढ़ के चालक रामबचन ने बताया उनकी हालत गंभीर थी। वे भी यूपी के रहने वाले थे। उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से आवागमन को सामान्य बनाने का प्रयास करती रही।