‌‌‌पेड़ से टकराई स्कार्पियो, चालक समेत दो घायल

-नावानगर में हुई दुर्घटना, दोनों खतरे से बाहर
बक्सर खबर। तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो अचानक असंतुलित होकर पेड़ से जाकर टकराई गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। समय रहते गाड़ी में लगे एयर बैग खुल गए। इस वजह से चालक और उसमें सवार व्यक्ति की जान बच गई। यह दुर्घटना आज शुक्रवार की सुबह दस बजे के लगभग नावानगर बाजार में हुई। हालांकि त्योहार की वजह से बाजार सूना था। सड़क किनारे लगने वाली दुकानें भी लगभग बंद थी।

इस वजह से कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। पूछने पर ज्ञात हुआ, गाड़ी में दो ही लोग सवार थे। मलियाबाग से गाड़ी डुमरांव की तरफ जा रही थी। न जाने चालक के साथ ऐसा क्या हुआ। गाड़ी तेज गति से उछली और सड़क किनारे बने उंचे नाले को पार करते हुए पेड़ से जा टकराई। दोनों सवार नावानगर थाना के कुकुरभोंका गांव के निवासी थे। उनका उपचार निजी अस्पताल में हुआ। फिलहाल उनके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *