पटना | विशेष संवाददाता, देशज टाइम्स। होली के दौरान बिहार में पुलिस पर हमले ताबड़तोड़ हुए। दस मामलों ने कानून-व्यवस्था (ADG Law & Order Pankaj Darad’s blunt words, shoot the criminals) पर सवाल खड़े किए। सरकार को विपक्ष ने लपेटा। तेजस्वी ने सवाल दर सवाल उछाले।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
अब सीधे गोली मार देंगे का फरमान ?
देशज टाइम्स। कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी आक्रोशित हुईं। फिर सरकार और पुलिस विभाग की रणनीति बनी। अब सीधे गोली मार देंगे का फरमान जारी हुआ है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ADG लॉ-एंड-ऑर्डर पंकज दाराद ने
देशज टाइम्स। बिहार में होली के दौरान पुलिस बल पर हमलों की बढ़ती घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। ADG लॉ-एंड-ऑर्डर पंकज दाराद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस पर हमले के 10 मामले दर्ज किए गए हैं।
किन जिलों में हुई घटनाएं?
🔹 अररिया – अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, ASI गंभीर रूप से घायल, बाद में मौत।
🔹 मुंगेर – शराब पीकर उपद्रव कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला, ASI की जान गई।
🔹 पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद – उपद्रवियों की ओर से पुलिस बल पर हमले की घटनाएं दर्ज।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ADG ने दी सख्त चेतावनी
देशज टाइम्स। ADG पंकज दाराद ने कहा कि पुलिस संयम से काम करती है, लेकिन कानून को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं:
✅ अपराधियों के हमले की स्थिति में हवाई फायरिंग करें।
✅ यदि हमला जानलेवा हो तो अपराधियों को गोली मारने से न हिचकें।
#WATCH | Patna, Bihar: ADG Law and Order Pankaj Kumar Darad says, “There were 10 incidents of attack on police during Holi celebrations… Major incidents took place in Araria and Munger… We lost two officers in these incidents… In other incidents too, police reached the spot… pic.twitter.com/eXAnODVKqA
— ANI (@ANI) March 17, 2025
क्या कहती है कानून-व्यवस्था?
देशज टाइम्स। बिहार में हाल के दिनों में पुलिस बल पर हमलों की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाते हैं और क्या इस सख्त चेतावनी के बाद अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी?
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});