14 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर सोमवार को दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम हुआ। जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होने बिहार और देशवासियों को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होने कहा कि वो तो महाकुंभ में जा ही रहे हैं। जहां वो 3 दिन तक रुकेंगे।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि एक श्रद्धेय संत के आमंत्रण पर वो महाकुंभ जाएंगे। इस दौरान वो तीन दिनों तक रुकेंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज के दौरान आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम का भी आनंद लिया। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा ही कार्यक्रम राजभवन में भी कराएंगे। आपको बता दें आज उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। सुबह ही विजय सिन्हा के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।इस भोज में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान विजय सिन्हा ने सबका स्वागत किया और दही-चूड़ा परोसा। बिहार में नेताओं की ओर से चूड़ा- दही भोज का आयोजन करना परंपरा रही है। एनडीए के अन्य नेता भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को दही-चूड़ा का भोज होगा। दस सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर यह आयोजन होगा। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार इसमें स्थानीय लोग ही शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
Related Posts
धक्का मार गाड़ी के सहारे सीएम नीतीश की सुरक्षा, कारकेट की पहली गाड़ी को ठेलते नजर आई पुलिस
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था धक्का मार गाड़ी के सहारे संचालित की जा रही थी। दरसल, सीएम सुरक्षा में तैनात के गाड़ी […]
मुजफ्फरपुर: पूर्व मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर डीएम सहित अन्य अधिकारीयों ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर : भूतपूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। जहां सिटी पार्क स्थित उनकी […]
सावधान! बिहार में धड़ल्ले से मिल रहे 500 रुपये के नकली नोट, जानें कैसे करें असली की पहचान
नकली करेंसी की पहचान करना पहले काफी सरल था। महात्मा गांधी की तस्वीर और नोट के कागज की गुणवत्ता खुद इसके नकली होने का संकेत […]