बक्सर पुलिस ने साइबर अपराधी को झारखंड से किया गिरफ्तार

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी।                                    बक्सर खबर । बक्सर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के दुमका जिले से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बक्सर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अरुण सिंह के खाते से 2.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में की गई। अगस्त 2024 में अधिवक्ता अरुण सिंह को एक अनजान कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर जरूरी जानकारी मांगी। जानकारी साझा करने के तुरंत बाद उनके खाते से 2.5 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले की शिकायत बक्सर साइबर थाना में दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठगी झारखंड के दुमका जिले से की गई। साइबर डीएसपी रजिया सुल्तान के नेतृत्व में टीम ने दुमका के चोरखेदा गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सुदेव मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और अनजान कॉल पर भरोसा करने से बचें। इस कार्रवाई से पुलिस को साइबर अपराध पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *