‌‌‌दलसागर से लापता हुए दीपक कुमार, पत्नी बच्चे परेशान

-दो जनवरी के बाद से नहीं मिल रहा सुराग
बक्सर खबर। घर से खेत घूमने गया किसान लापता हो गया है। ऐसा हुए 15 दिन गुजर चुके हैं। लेकिन, अभी तक पुलिस भी इस मामले में कुछ सूचना एकत्र नहीं कर पाई है। लापता दीपक कुमार सिंह (कुशवाहा) की पत्नी और बच्चे परेशान हैं। वे औद्योगिक थाना के दलसागर गांव के निवासी हैं। थाने को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिलने की स्थिति में उनकी पत्नी कंचन देवी ने एसपी को आवेदन दे मदद की गुहार लगाई है। आवेदन में एक बात चौकानें भी बात भी सामने आई है। पीड़िता ने बताया है। दो जनवरी की सुबह आठ बजे वे गांव से तिवारीपुर गांव के बधार में गए थे।

जहां हम लोगों ने टमाटर की फसल लगाई है। जब शाम पांच बजे तक वे वापस नहीं आए तो हम लोग परेशान हो गए। जगह-जगह उनके बारे में पता किया। कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद मेरे भसुर एक आवेदन लेकर थाने गए। जिसमें गुमशुदगी की सूचना दी गई। और उन्हें मंद बुद्धि बताया गया। जबकि ऐसा नहीं है। मेरे पति स्वस्थ है और समझदार भी। उनकी उम्र 35 वर्ष है। वे कहां हैं और किस हालत में हैं। यह सोचकर हम लोग परेशान हैं। अगर किसी को दीपक कुमार के बारे में कोई जानकारी हो तो वह औद्योगिक थाने को सूचना दे सकता है। अथवा अगर आप अपनी सूचना गोपनीय रखना चाहते हैं तो बक्सर खबर को भी 9431081027 पर सूचना दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *