महात्मा गांधी से पहले ‘भारतीय नोट’ पर किसकी फोटो थी? यहां जान लीजिए..

History of Indian currency : जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं और देख भी रहे हैं कि भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें छपी हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीरें कैसे आए? गांधी जी से पहले भारतीय नोटों पर कौन था? RBI के पास गांधी जी के अलावा भारतीय नोटों के लिए क्या-क्या ऑप्शन थे? चलिए जानते हैं….

आपको जानकर हैरानी होगी की कई बार भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीरों को हटाने की वकालत हो चुकी है. कुछ लोगों ने गांधी जी की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस तो कुछ ने लोगों शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की तस्वीर लगाने की वकालत की, लेकिन गांधी जी जहां थे वहीं बने रहे. अब मुद्दे की बात पर आते हैं….

दरअसल, आजादी से पहले भारतीय नोटों पर ब्रिटेन की राजा “किंग जॉर्ज पंचम” की तस्वीरें हुआ करती थीं. जब देश आजाद हुआ तो उसके बाद भी देश का संविधान बनने तक इन नोटों को छापना जारी रखा गया. हालांकि, आजादी की बाद सभी का मानना था कि राष्ट्रपिता गांधी जी की तस्वीर भारतीय नोटों पर होनी चाहिए, लेकिन सहमति बनी अशोक स्तंभ पर. 1950 में पहली बार 2,3,10 और 100 के नोट छापे गए थे….

आपको बता दें कि आजादी के बाद भी भारतीय नोटों पर लगातार बदलाव जारी रहा. 1950-60 के बीच नोटों पर बाघ, हिरण जैसे जानवरों की तस्वीर भी छापी गई. इसके अलावा हीराकुंड बांध, आर्यभट्ट, सैटेलाइट, बृहदेश्वर मंदिर की तस्वीर भी दिखाई गईं. हालांकि, गांधी जी के अलावा जिस तस्वीरों को नोटों पर छापने का सजेशन RBI के पास आया था, उस लिस्ट में नेहरू जी, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी भी शामिल थे. …

फिर, साल 1969 में पहली बार गांधी जी की 100वीं जयंती के मौके पर भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीरों को छापा गया. इसमें गांधी जी को बैठे हुए दिखाया गया था, जिसमें उनके पीछे सेवाग्राम आश्रम की फोटो थीं. RBI ने 1987 से नियमित रूप से भारतीय नोटों पर गांधी जी को छापना शुरू किया था….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *