Weather Today : समस्तीपुर में सर्दी का सितम बरकरार ! तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठिठुरन, जानें ताजा अपडेट.

Weather Today :समस्तीपुर में ठंड का असर तेज हो गया है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। घने कोहरे और पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अभी राहत की किसी भी उम्मीद से इनकार किया है।

कोहरे का असर और तापमान में गिरावट:

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण बिहार में ठंडी पछुआ हवाएं बह रही हैं। इसके कारण बिहार के कई इलाकों में सुबह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसम विभाग के अनुसार 25 से 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रह सकती है और उत्तर बिहार के दरभंगा और तराई के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 08 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *