पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिसका आगाज एक फरवरी से भागलपुर से होगा। 11 दिन के इस चरण में मुख्यमंत्री 7 जिलों का दौरा करेंगे। जिसमें 1 फरवरी को भागलपुर, 2 को बांका, 6 को मुंगेर, 8 को शेखपुरा और लखीसराय, 10 को जमुई, 11 फरवरी को नवादा जाएंगे। इस दौरान करोड़ों की योजनाओं की सौगात जिलों को देंगे।आपको बता दें प्रगति यात्रा का तीसरे चरण 27 जनवरी तक चलेगा। जो 16 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 12 दिनों में 7 जिलों की यात्रा पर रहेंगे। दूसरे चरण में पांच जिलों का दौरा किया था। इस दौरान जिलों को करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह प्रगति यात्रा का उद्देश्य राज्य के हर जिले में सरकार की योजनाओं प्रभावी रूप से लागू कराया जाए। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभाव का फीडबैक लेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनता के सीधे सवालों और सुझावों को जानेंगे। यात्रा का मकसद राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से नीतियां बनाने पर जोर रहेगा।साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक जिले में सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और आगामी योजनाओं को लेकर जनता से संवाद करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उन समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी प्रचार करेंगे। जीविका दीदियों से भी सीएम लगातार संवाद कर रहे हैं।
Related Posts
सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट द्वारा वृद्धजनो के लिए की गई च्यावनपरास की व्यवस्था
मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट द्वारा वृन्दावन वृद्धाश्रम में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए वृद्धजनो के लिए च्यावनपरास की व्यवस्था कराई […]
कोहली की एक झलक पाने के लिए क्रेजी हुए फैंस, स्टेडियम में मची भगदड़
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए पूरी दुनिया क्रेजी है। रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी कर रहे विराट कोहली को […]
अचानक ईंट भट्ठा पर जा पहुंचे एसीएस एस. सिद्धार्थ, बाल मजदूरी करते बच्चों से करने लगे बात
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ नवादा और नालंदा के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने नवादा के कई स्कूलों का […]