मुर्गी फार्म में चोरी का पर्दाफाश, चार हुए गिरफ्तार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चाेरी की घटना काे अंजाम देने वाले गिराेह के चार सदस्यों काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, एक खोखा, दाे स्टैंड पंखा, 35 होल्डर, दाे बंडल तार और एक समरसेबुल बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चाराें चाेराे काे जेल भेज दिया।

 

मंगलवार को एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी की देर शाम राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव स्थित राम जी राम के मुर्गी फार्म में चाेराें ने चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले काे लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच का निर्देश दिया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा राजपुर थाना क्षेत्र के सैकुआ गांव के चार युवकाें काे पकड़ा गया। इनमें छठु राजभर के पुत्र कलु कुमार, सर्वजीत राजभर के पुत्र राधेकृष्ण कुमार, शैलेश राजभर के पुत्र अशाेक कुमार और कमलेश राम के पुत्र सराेज कुमार काे गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक गाेली, एक खाेखा के साथ चाेरी के दाे स्टैंड पंखा, 35 हाेल्डर, दाे बंडल तार और एक समरसेबुल बरामद किया गया।

 

पूछताछ में चाराें ने राजपुर के तियरा स्थित मुर्गी फार्म में चाेरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चाराें काे जेल भेज दिया। चाराे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ के साथ राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई जय प्रकाश कुमार, रौशन अली के साथ पुलिस बल के जवान थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *