मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह की रिहाई पर आज अहम सुनवाई हुई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे। अनंत सिंह 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं। आज पटना के सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में अनंत सिंह जेल में है। सोनू भी फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं पुलिस मोनू की तलाश कर रही है। मोकामा के बाहुबली नेता और सोनू मोनू गैंग में गोलीबारी हुई थी। जानकारी के अनुसार, आज मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में पटना के सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ने पुलिस से इस पुरे घटनाक्रम की केस डायरी मांगी। इसके बाद पुलिस के तरफ से आज जज के सामने इस मामले की केस डायरी पेश नहीं की गई। इसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि बिना केस डायरी देखे हुए इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेल याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में फिलहाल अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा।
जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह! जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
![](https://news.cityx.in/wp-content/uploads/2025/01/image-9-13.jpg)