दहेज़ में बाइक नहीं मिला तो विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके पश्चात विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

इस सम्बन्ध में महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के लियाकत अली के पुत्र अफसाना खातुन की शादी 10 अक्टुबर 2023 काे काेरान सराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के संजूर अली के पुत्र माेहम्मद हुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक के लिए विवाहिता काे प्रताड़ित किया जाने लगा। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 29 नवम्बर 2023 काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर कई बार समझाैता का प्रयास किया गया। 24 जनवरी 2025 काे समझाैता के नीयत से विवाहिता का भाई बहन के ससुराल पहुंचा जहां पर उसके साथ भी मारपीट की गई।
मामले काे लेकर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता के बयान पर पति के साथ ससुर संजूर, सास पुतना खातुन, ममिया सास आमना खातुन, देवर साेनु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *