Chhapra: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों को नरक से आजादी मिली। अब दिल्ली के लोगों को पता लगेगा कि राजधानी कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा मोदी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है।