Aaj Ka Rashifal 17 February 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 17 फरवरी का राशिफल मेष, कर्क और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। पंचांग की गणना से पता चलता है कि आज चंद्रमा चित्रा नक्षत्र से कन्या राशि के बाद तुला राशि में गोचर करेगा, ऐसे में आज चंद्रमा विशेष स्थिति से शुक्र और मंगल के साथ कई शुभ योग बनाएगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, जानें आज का राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
मेष राशि वालों के सितारे आज अनुकूल हैं, आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप आज लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे। आज शाम को किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आपको व्यापार में भी लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
वृष राशि (Taurus) :
वृषभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई काम न करें। यदि आज आप अपना धन कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने व्यापार में लाभ से उत्साहित और संतुष्ट रहेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें अन्यथा आपके प्रियजन नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) :
मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आज आपके पास पारिवारिक कार्यों के साथ-साथ कामकाज की भी जिम्मेदारी रहेगी। संतान की शिक्षा को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आप विलासिता पर धन खर्च करेंगे। आज आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। किसी पर भी अधिक भरोसा न करें और लेन-देन न करें, अन्यथा आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी मित्र से सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आज आपका मन भावुक रहेगा। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है, अधिक समय तक मोबाइल या स्क्रीन पर नजर रखने से बचें।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि नौकरी में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आज आपको टीम वर्क के साथ काम करना होगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी काफी शुभ और सकारात्मक रहेंगे। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई तनाव या विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको बिना मांगे किसी की मदद करने के लिए आगे आने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। यदि आज आपको कोई नया निवेश करना है, तो बहुत सोच-समझकर करें। संतान की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि लंबे समय से कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कई लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। दिन के पहले भाग में आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण पल बिताना चाहेंगे। जबकि दिन के दौरान आप कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आपके परिचितों का दायरा बढ़ेगा और आपको कुछ वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य उम्र का है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको व्यापारिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। अगर आज आप काम और व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो आपको नुकसान होगा। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग आपको भावुक कर सकता है। महिलाओं को आज अपने ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आप अपने पारिवारिक कामों के साथ-साथ किसी सामाजिक काम में भी आगे आएंगे। परिवार के लोग आपकी बात सुनेंगे और आपका सम्मान करेंगे। अगर आपके बच्चे के विवाह से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से उसका समाधान कर सकते हैं। व्यापार के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग किराना या कपड़ों के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज विशेष लाभ होगा। आज आपको किसी विषय पर अपने पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है इसलिए आज ऐसा कुछ न करें जिससे झगड़ा हो।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। आज कोई साहसिक कदम उठाने से भी आपको लाभ मिल सकता है। मित्रों की मदद से आज आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। माता से भी आज आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे, इससे आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी कर सकते हैं।