Bihar Cabinet Division| बिहार मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, कई दिग्गजों से छीने विभाग, जानिए Sanjay Saraogi और Jivesh Kumar किस विभाग के बनें मिनिस्टर

पटना, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। इस फेरबदल में भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई, जबकि कई पुराने मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए।

बदलाव की प्रमुख बातें

  • डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दिया गया।
  • नीतीन नवीन का विभाग (नगर विकास एवं आवास) अब जीवेश मिश्रा को सौंपा गया।
  • मंगल पांडेय से कृषि विभाग छीनकर विजय सिन्हा को दिया गया, जबकि मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला।
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संतोष सुमन से दो विभाग छीनकर केवल लघु जल संसाधन विभाग दिया गया।
  • दिलीप जायसवाल से राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दिया गया।
  • प्रेम कुमार का विभाग छीनकर राजू सिंह और सुनील सिंह को सौंपा गया।

बिहार में मंत्रालय का नया बंटवारा

मंत्री का नाम नया विभाग
संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार
जीवेश कुमार मिश्रा नगर, विकास एवं आवास
सुनील कुमार सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
राजू सिंह पर्यटन मंत्रालय
मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा
कृष्ण कुमार मंटू सूचना प्रावैधिकी
विजय मंडल आपदा प्रबंधन
विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम) कृषि, खान एवं भूतत्व
डॉ. प्रेम कुमार सहकारिता
मंगल पांडेय स्वास्थ्य-विधि
नीतीश मिश्रा उद्योग
नीतीन नवीन पथ निर्माण
संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन

मांझी के बेटे से छीना गया विभाग, सियासी हलचल तेज

कैबिनेट विस्तार के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से दो विभाग छीन लिए गए। अब उनके पास केवल लघु जल संसाधन विभाग बचा है।

यह बदलाव भाजपा की रणनीति का हिस्सा

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बदलाव भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। मांझी हाल ही में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा पर दबाव बना रहे थे, ऐसे में यह फेरबदल कहीं न कहीं उनके लिए राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

बिहार की राजनीति में बड़े बदलावों का संकेत

यह फेरबदल बिहार की राजनीति में बड़े बदलावों का संकेत देता है। देखना होगा कि आगे क्या समीकरण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *