देश के दो अनमोल रत्नों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा
दरभंगा | आज, 28 दिसंबर 2024 को, दरभंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के कार्यालय में भारत के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली और देश के दानवीर उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
संध्या 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में इन दोनों महान हस्तियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा सह कोषाध्यक्ष मनीष खटीक, भाजपा प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री पिंटू महासेठ, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष श्री कन्हैया महतो, सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार झा, नगर मीडिया प्रभारी पृथ्वी कुमार चौधरी, पंडित राहुल कुमार मिश्रा, और जिला मीडिया प्रभारी अविनाश कश्यप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. मृदुल शुक्ला ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने देश के दो अनमोल रत्न खो दिए हैं। स्वर्गीय अरुण जेटली और स्वर्गीय रतन टाटा जैसे व्यक्तित्वों का योगदान देश के लिए अपूरणीय है। यदि वे आज होते, तो देश और अधिक प्रगति करता। उनकी जीवनी और विचारों पर आगे भी कार्य जारी रहेगा।”
यह कार्यक्रम देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। सभा ने इन महान विभूतियों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का संकल्प लिया।