पटना | विशेष संवाददाता, DeshajTimes.Com| बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के चर्चित आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान (IPS Nayyar Hasnain Khan | DeshajTimes.Com) जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी बिहार वापसी को मंजूरी दे दी है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बिहार पुलिस मुख्यालय में करेंगे योगदान
🔹 DeshajTimes.Com| 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पटना मुख्यालय में आईजी के पद पर तैनात हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बिहार वापसी: आईपीएस नैयर हसनैन खान फिर संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
🔹 DeshajTimes.Com| अब उनकी तैनाती बिहार पुलिस मुख्यालय में होने जा रही है, जहां उन्हें EOU और SVU का एडीजी बनाया जा सकता है।
🔹 बिहार सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
पेपर लीक मामलों का किया था खुलासा
DeshajTimes.Com| आईपीएस नैयर हसनैन खान बिहार के सबसे चर्चित और तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं।
✅ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में रहते हुए उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल घोटालों और पेपर लीक मामलों का खुलासा किया।
✅ पुलिस सुधारों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
✅ उनकी कार्यशैली और सख्त रुख के कारण अपराधी उनसे खौफ खाते हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बिहार में फिर मचेगा तहलका?
DeshajTimes.Com| बिहार में आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए उनकी वापसी को अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी तैनाती के बाद फिर से बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।
DeshajTimes.Com| बिहार में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और संगठित अपराध से निपटने में उनकी भूमिका पहले भी अहम रही है और अब एक बार फिर उनकी वापसी से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।