दो सौ युवाओं को मिलेगा Trainee Centre Officer और Field Officer बनने का मौका, ₹12,000 + PF + ESIC, दो अप्रैल को जॉब कैंप

दरभंगा, 01 अप्रैल 2025| श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से 02 अप्रैल 2025 को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

संयुक्त श्रम भवन में लगेगा कैंप

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 02 अप्रैल 2025 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई. टी. आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

कुल 200 पदों पर साक्षात्कार

इस जॉब कैंप में Trainee Centre Officer और Field Officer के लिए कुल 200 पदों पर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। आवेदन के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास

  • उम्र सीमा: 18 से 29 वर्ष

  • वेतन: ₹12,000 + PF + ESIC (Fresher) के साथ अन्य मुफ्त आवास, इंसेंटिव और फ्यूल खर्च प्रति माह

नियोजक Midland Microfin LTD. द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में रोजगार प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दो पहिया वाहन और चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए:

  • निबंधन अनिवार्य है: इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर निबंधन कर सकते हैं और नियोजनालय में भी पंजीकरण कर सकते हैं।

  • दस्तावेज: अपना बायो-डाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाएं।

कृपया ध्यान दें:
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *