Muzaffarpur @दीपक कुमार | नल-जल योजना में लाखों रुपए के गबन के आरोप में बेनीबाद पुलिस ने जाता पंचायत के वार्ड संख्या-6 के पूर्व वार्ड सदस्य चुल्लाई सहनी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है मामला?
-
पूर्व वार्ड सदस्य पर नल-जल योजना के लाखों रुपए गबन करने का आरोप है।
-
बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
-
जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई।
कैसे हुआ गबन?
-
वार्ड क्रियान्वयन समिति को नल-जल योजना की राशि सीधी उपलब्ध कराई गई थी।
-
लेकिन, पूर्व वार्ड सदस्य ने राशि खर्च करने के बाद न तो उसका हिसाब दिया और न ही बची हुई राशि सरकार के खाते में जमा की।
-
इस वित्तीय अनियमितता के बाद मामला उजागर हुआ और प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
Muzaffarpur Police: आगे की कार्रवाई
-
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
-
अन्य संलिप्त लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है।