लालबाग में Chaiti Durga Puja के प्रसाद विवाद में युवक की तलवार से हत्या में 5 गिरफ्तार

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में चैती दुर्गा पूजा के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्लाइड 1: घटना का मुख्य विवरण

  • स्थान: दरभंगा, नगर थाना क्षेत्र, लालबाग मोहल्ला

  • समय: चैती दुर्गा पूजा प्रसाद वितरण के दौरान

  • घटना: धारदार हथियार से युवक की हत्या, दो घायल

स्लाइड 2: घटना का क्रम (Flowchart Style)

  1. अभिषेक प्रसाद लाने गया

  2. प्रसाद छीना गया और मारपीट हुई

  3. अगले दिन लड़कों ने घेरकर धारदार हथियार से हमला किया

  4. डीएमसीएच में भर्ती → डॉक्टर ने मृत घोषित किया

स्लाइड 3: पुलिस कार्रवाई

  • FIR दर्ज: मृतक के पिता की शिकायत पर

  • आरोपी: 7 नामजद

  • गिरफ्तार: 5 लोग (प्रदीप, संजीव, राजेश, राजीव, संजय)

  • फरार: 2 आरोपियों की तलाश जारी

स्लाइड 4: मृतक के परिवार का बयान

  • दो दिन से आरोपित मारपीट कर रहे थे

  • प्रसाद छीनने की घटना के बाद हत्या

स्लाइड 5: स्थिति और अगला कदम

  • शव का पोस्टमार्टम हुआ

  • पुलिस की छापेमारी जारी

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिषेक कुमार की हुई पहचान

मृतक की पहचान लालबाग निवासी अमरनाथ मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

पिता अमरनाथ मंडल ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के प्रसाद लाने के दौरान उनके पुत्र से प्रसाद छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के एक दिन बाद कुछ लड़कों ने मिलकर अभिषेक को तलवार और धारदार हथियार से घेरकर हमला कर दिया।

पिता अमरनाथ मंडल का कहना है

पिता अमरनाथ मंडल का कहना है कि चैती दुर्गा पूजा में प्रसाद लाने उनके पुत्र गया था। जहां उनके पुत्र से प्रसाद छीन लिया गया। उसके बाद कुछ लड़कों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट किया। इसके एक दिन बाद ही कुछ लड़कों ने उसे घेर कर उनके पुत्र के साथ तलवार सहित धारदार हथियार से मारपीट की।

मां संगीता मंडल ने बताया…प्रसाद भी छीन लिया

मां संगीता मंडल ने बताया कि उनके पुत्र को विगत दो दिन से आरोपितों के द्वारा मारपीट किया जा रहा था। उनका पुत्र अभिषेक पत्तल लेकर प्रसाद लाने गया था लेकिन प्रसाद भी छीन लिया गया और मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।

डीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल अभिषेक को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां संगीता मंडल ने बताया कि विगत दो दिनों से आरोपी उनके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे।

सात लोगों पर हत्या का आरोप, पांच गिरफ्तार

मृतक के पिता ने प्रदीप, संजीव, राजेश सहित कुल सात लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें प्रदीप कुमार मंडल, संजीव कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल, राजीव कुमार मंडल और संजय कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *