Darbhanga बार एसोसिएशन चुनाव: कौन बना ‘ नायक ‘, टूटा ‘ रिकॉर्ड ‘, जानिए …दरभंगा | दरभंगा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में कुल 13 पदाधिकारियों की मतगणना रविवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है। वहीं, वरीय कार्यकारिणी के पांच और सामान्य कार्यकारिणी के सात पदों की मतगणना अभी जारी है।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
निर्वाचन पदाधिकारी जीतेंद्र नारायण झा ने बताया —
यह चुनाव बिहार यूनिफॉर्म मोडल रुल्स के तहत कराए गए हैं। श्री झा ने चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पहले सभी अधिवक्ता संध अपने-अपने संविधान के तहत चुनाव करते थे, लेकिन अब राज्य स्तर पर बिहार स्टेट बार काउंसिल ने यूनिफॉर्म मोडल रुल्स लागू किए हैं।
उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन को अधिकार प्राप्त है कि वे वकीलों के लिए सामूहिक कल्याणकारी योजनाएं लागू करें और प्राप्त आय में से कुछ राशि बिहार स्टेट बार काउंसिल को भेजी जाती है, जिससे वकीलों के लिए पेंशन योजना और बीमा योजनाएं लागू की जा सकती हैं।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
चुनाव परिणाम (अब तक)
-
अध्यक्ष: चन्द्रधर मल्लिक
-
महासचिव: कृष्णकुमार मिश्र
-
अंकेक्षक: अनिल कुमार मिश्र
-
कोषाध्यक्ष: आलोक कुमार
-
उपाध्यक्ष (सं.01): सोहन कुमार सिन्हा
-
उपाध्यक्ष (सं.02): मुरारीलाल केवट (839 मतों से विजयी)
-
उपाध्यक्ष (सं.03): ज्योतिष प्रासाद साहू
-
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): प्रियरंजन
-
संयुक्त सचिव (भवन): अनिल कुमार मिश्रा
-
संयुक्त सचिव (वित्त): अशोक कुमार भगत
-
सहायक सचिव (01): अमर प्रकाश
-
सहायक सचिव (02): अजय कुमार
-
सहायक सचिव (03): मनोज कुमार मनमौजी
विजेताओं की विशेषताएं
-
मुरारीलाल केवट ने 839 मतों के साथ उपाध्यक्ष (सं.02) पद पर विजयी होकर कीर्तिमान स्थापित किया।
-
कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार ने 775 मतों से जीत हासिल की और दूसरे विजेता बने।
चुनाव का महत्व
इस चुनाव को वकीलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके परिणाम से वकीलों के कल्याण के लिए कई अहम योजनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।
नोट: समाचार प्रेसन तक वरीय कार्यकारिणी और सामान्य कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना जारी थी।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);