Darbhanga चमकेगा…कोई शक़? शुरू हुआ Digital Survey, मिलेगा Unique ID, जानिए क्या है Timeline…@दरभंगा। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सभी आवास, प्रतिष्ठान, सड़कें, गली, मंदिर, मस्जिद, लाइट, शौचालय और नाले अब सर्वेक्षण के दायरे में आएंगे। नगर निगम सभागार में मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
3 फेज में होगा सर्वे कार्य
-
सर्वे कार्य तीन चरणों (Phases) में पूरा किया जाएगा।
-
मई माह से वार्ड 19 से सर्वे की शुरुआत होगी।
-
हर भवन को नि:शुल्क यूनिक आइडी (Unique ID) प्रदान किया जाएगा।
-
डोर-टू-डोर एप के माध्यम से सर्वेक्षण किया जाएगा।
दिसंबर 2025 तक मिलेगा सर्वे डेटा
-
सर्वे के बाद सारा डेटा नगर निगम प्रशासन को सौंपा जाएगा।
-
डेटा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नोएडा स्थित GIS कंपनी की होगी।
-
दिसंबर 2025 तक सर्वे का सारा डेटा निगम को प्राप्त होगा।
पार्षदों ने उठाए कई सवाल
कार्यशाला में सर्वे प्रक्रिया को लेकर पार्षदों ने एजेंसी से कई सवाल पूछे:
-
सर्वे पर होने वाला खर्च
-
बंटवारे की स्थिति में डिजिटल प्लेटफॉर्म
-
प्रति वार्ड लगने वाला समय
-
सर्वे कर्मियों की संख्या
पार्षद नवीन सिन्हा, नफीसुल हक, राजीव कुमार आदि ने सवाल उठाए, लेकिन एजेंसी के जवाबों से पार्षद पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
नगर आयुक्त ने दी सख्त हिदायत
-
नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने निर्देश दिया कि एजेंसी एकरारनामा व सभी दस्तावेज जल्द प्रस्तुत करे।
-
उन्होंने कहा कि एप आधारित सर्वे से सटीक और वास्तविक डेटा मिलेगा।
एजेंसी ने बताया
-
एक वार्ड का सर्वे 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।
-
एक वार्ड के लिए 4 से 5 कर्मी लगाए जाएंगे।
आठ एजेंसियों को मिला सर्वे का जिम्मा
राज्य सरकार ने बिहार के विभिन्न निकायों में सर्वे कार्य के लिए
कुल आठ एजेंसियों का चयन किया है।
कार्यशाला में मौजूद रहे कई अधिकारी
कार्यशाला में इन प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही:
-
डिप्टी मेयर नाजिया हसन
-
उप नगर आयुक्त मो. फिरोज
-
टाउन प्लानर सह नोडल शैलजाकांत मिश्रा
-
कंप्यूटर प्रभारी शिवशंकर सिन्हा
-
राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्रा
-
पार्षद शंकर प्रसाद जायसवाल, शत्रुघ्न प्रसाद, विकास कुमार
-
तहसीलदार भी मौजूद रहे।
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में शुरू हो रहे इस बड़े सर्वे प्रोजेक्ट से शहरी विकास योजनाओं में सटीक योजना निर्माण और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
अब देखना यह होगा कि सर्वे एजेंसी कितनी पारदर्शिता और गति से इस कार्य को पूर्ण करती है।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);