प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency Fraud) के नाम पर लोगों से कई करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मधुबनी जिले के विश्व थानान्तर्गत स्वर्गीय मोहन चंद्र झा का पुत्र नितेश कुमार झा को पुलिस ने पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से साली की शादी समारोह के दौरान डांस करते वक्त गिरफ्तार किया।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
क्रिप्टो करंसी के नाम पर ₹6 करोड़ की ठगी, आरोपी शादी समारोह से गिरफ्तार, दरभंगा लाया गया
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, क्रिप्टो करंसी में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दरभंगा और मधुबनी के सैकड़ों लोगों से करीब ₹6 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना की टीम ने पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब आरोपी शादी समारोह में डांस कर रहा था।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
शादी में डांस करते समय हुई गिरफ्तारी, पुलिस से की धक्का-मुक्की
-
आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के विश्व की थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय मोहन चंद्र झा के पुत्र नीतेश कुमार झा (BA पार्ट-2 छात्र) के रूप में हुई है। साइबर थाना के डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और साइबर थाना कांड संख्या 98/23 में वांछित था। सूचना मिलने पर अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की।
नितेश कुमार झा अपनी साली की शादी समारोह में
डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी, कि नितेश कुमार झा पटना में रह रहा है। केस के अनुसंधानकर्ता नवीन कुमार ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि नितेश कुमार झा अपनी साली की शादी समारोह में शामिल था। शादी समारोह के दौरान वह डांस कर रहा था। जहां सादे लिबास में पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह अन्य लोगों के साथ पुलिस से हाथा पाही करने लगा।
पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार को चोटें भी आईं हैं
हालांकि, पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार को चोटें भी आईं हैं। चोट की परवाह किए बिना उसे गिरफ्तार कर लिया और दरभंगा ले आए।शादी समारोह के दौरान पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने हाथापाई की कोशिश की, जिसमें इंस्पेक्टर नवीन कुमार को चोटें भी आईं। इसके बावजूद आरोपी को हिरासत में लेकर दरभंगा लाया गया।
06 करोड़ से ज्यादा की ठगी, चार गुना लाभ का लालच
विफल्क कंपनी (Vifalk Company) के नाम पर दरभंगा और मधुबनी जिले के सैकड़ों लोगों से 7 महीने में 4 गुना मुनाफा देने का लालच देकर लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर लोगों से डिजिटल माध्यम से रकम मंगवाई गई। बैंक खातों के सत्यापन में अब तक ₹6 करोड़ की निकासी का मामला सामने आया। जमा राशि चाय बागान, कोयला खदान, होटल कारोबार में लगाने की बात कहकर लोगों को बरगलाया गया।
क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ₹6 करोड़ से अधिक की ठगी
-
आरोपी और उसके साथियों ने लोगों को “विफल्क कंपनी” के नाम से निवेश का झांसा देकर ठगी की। कंपनी ने 7 महीने में राशि को 4 गुना करने का लालच दिया था।पीड़ितों से डिजिटल प्लेटफॉर्म और बैंक खातों के माध्यम से रकम जमा कराई गई।
-
अब तक की जांच में चार बैंकों के खातों से ₹6 करोड़ से अधिक की ट्रांजैक्शन का पता चला है।यह राशि तुरंत निकाल ली गई थी और लोगों को कोई भुगतान नहीं किया गया।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी, कई आरोपी अब भी फरार
-
8 अप्रैल 2024 को कंपनी के अध्यक्ष अजय कुमार राय (बेगूसराय) को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल दरभंगा जेल में बंद है। पहली शिकायत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार साह ने 70-75 पीड़ितों के हस्ताक्षर के साथ की थी। शुरुआत में ठगी की राशि ₹1.16 करोड़ मानी गई थी, लेकिन जांच के बाद यह आंकड़ा ₹6 करोड़ पार कर गया।
साइबर डीएसपी और इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया
डीएसपी ने बताया कि नीतेश झा के व्यक्तिगत खाते से ₹80 लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। आरोपी धोखाधड़ी को चाय बागान, होटल, कोयला खदान और टाउनशिप में निवेश का नाम देकर छिपाते थे।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी, मुजफ्फरपुर व अन्य जिलों के नाम भी सामने
-
जांच में विकास कुमार यादव (मुजफ्फरपुर) और डॉ. राजीव (साहिबगंज) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने इनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।साइबर डीएसपी और इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);