मिकों के बिना अधूरा है विश्व: मजदूर दिवस पर एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट ने श्रमिकों को किया सम्मानित

श्रमिकों के बिना अधूरा है विश्व: मजदूर दिवस पर एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट ने श्रमिकों को किया सम्मानित

 📍 दरभंगा | रिपोर्ट: मो. शमशाद / दरभंगा लाइव न्यूज़ 

मजदूर दिवस के अवसर पर एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दरभंगा नगर निगम में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सलाम किया गया। कार्यक्रम में पार्षद डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में श्रमिकों को पाग-चादर और महिला श्रमिकों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुन्ना खान ने कहा, “इन श्रमिक भाइयों के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। हमें इनका सम्मान साल के 365 दिन करना चाहिए, न कि सिर्फ एक दिन।” उन्होंने आगे कहा कि मजदूरों के बिना समाज का कोई भी निर्माण — चाहे वो मकान हो, सड़क हो या भोजन — संभव नहीं है।

ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अब्दुल गफ्फूर ने वरिष्ठ श्रमिक गुनी राम को पाग-चादर पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “विश्व निर्माण में श्रमिकों का योगदान ऐतिहासिक रहा है, इनके बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।”

**Advertisement**
**Advertisement**

🏅 सम्मानित श्रमिकों की सूची में शामिल थे:

गुनी राम, रमेश राम, मो. चांद, मो. मुर्तुजा, रोहित राम, अशोक राम, विष्णु राय, अंशु राम, राधा देवी, गुड़िया देवी, सोभा देवी, रिमझिम देवी, गोपाल पासवान, नकुल राम, सूरज राम।

ट्रस्ट के सदस्य अरुण मासेठ ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि श्रमिक किसी से कम नहीं हैं। उन्हें सम्मान देना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।”

इस मौके पर ट्रस्ट की सदस्य एवं वार्ड 29 की पार्षद शबाना खानम, डॉ. वारिस, मिन्नतुल्लाह अंसारी, नफीस खान, आसीफ हसनैन, मो. अरमान, हुसैन खान सोनू, नौशाद अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

**Advertisement**
**Advertisement**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *