Darbhanga के गोदैल में सुबह-सवेरे कहर! 20 लोग हथियार लेकर घर में घुसे, कैश-जेवर लूटे, सड़क पर घसीटकर पीटा

दरभंगा के गोदैल गांव में मोबाइल विवाद से हिंसक बवाल मच गया। 20 लोगों ने एक परिवार पर हमला कर ना सिर्फ जानलेवा हिंसक मारपीट की। बल्कि, ₹50 हजार और सोने का मंगलसूत्र भी लूट लिया। इससे भी मन ना भरा, बुधन महतो को सड़क पर घसीटा– घनश्यामपुर की यह बड़ी वारदात आपको जरूर पढ़नी चाहिए…

(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

गोदैल गांव की सुबह बना हमले का गवाह

जानकारी के अनुसार, जिले के घनश्यामपुर प्रखंड स्थित गोदैल गांव में सुबह का समय दहशत में बदल गया, जब करीब 20 लोगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने 50 हजार रुपए नकद और एक भरी सोने का मंगलसूत्र भी लूट लिया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मोबाइल विवाद से शुरू हुआ विवाद, बना खूनी तांडव

  • पीड़ित बुधन महतो ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी भाई विद्यानंद महतो और शत्रोहन महतो के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच गांव के घुरन महतो ने जोर-जोर से शोर मचाया।

लाठी-डंडा लेकर 20 लोगों ने किया हमला

  • शोर सुनकर महेश्वर महतो, मनोज महतो, मोहन महतो, कृष्ण कुमार महतो, लाल बिहारी महतो, संजय कुमार महतो, परमेश्वर महतो, राम अवतार महतो समेत करीब 20 लोग घर में घुस आए। उनके पास लाठी, डंडा, कुदाल, टेंगारी और लोहे की रॉड थी। सभी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

लूटपाट और बेरहमी से मारपीट

  • हमलावरों को जब कोई नहीं मिला, तो वे महावीर महतो के घर घुस गए। वहां से 50 हजार रुपये नकद और एक भरी सोने की चेन लूट ली। परिवार के बाकी लोग किसी तरह जान बचाकर भागे।

बुधन महतो को घसीटकर मारा, डीएमसीएच रेफर

  • बुधन महतो पहले से ही ऑपरेशन के बाद कमजोर थे और भाग नहीं सके। हमलावरों ने उन्हें पकड़कर सड़क पर घसीटा और बेरहमी से पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए

इलाज और पुलिस जांच जारी

  • स्थानीय लोगों ने घायलों को घनश्यामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बुधन महतो की हालत गंभीर देख उन्हें डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और पुलिस जांच में जुटी है

(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);

(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);

(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *