खभना गांव में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई है। इसमें, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला, बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम पंचायत अंतर्गत खभना गांव में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में दुर्गेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।@सतीश झा,बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स।
आपसी विवाद बना झगड़े की वजह
-
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। रविवार को यह विवाद इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट होने लगी। दुर्गेश मिश्र इस झड़प में बुरी तरह से जख्मी हो गए।
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
घायल को DMCCH रेफर किया गया
-
घायल दुर्गेश मिश्र को पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच (Darbhanga Medical College & Hospital) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दुर्गेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन
-
पीड़ित पक्ष ने खभना गांव के राजीव मिश्र, आनंद मिश्र, अमर मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, मनोहर मिश्र, जोगी मिश्र और त्रिभुवन मिश्र पर मारपीट, जख्मी करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। इस संबंध में बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”);
पुलिस ने शुरू की जांच, मामला दर्ज
-
थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया,“मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।” गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।