Darbhanga Medical College इतिहास रचने को तैयार, गौरवशाली 100 साल, दुनियाभर के Alumni दिखाएंगे उत्साह

प्रभाष रंजन, दरभंगा | 23 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMC) के शताब्दी समारोह एवं ग्लोबल एल्यूमिनी मीट 2025 की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। प्राचार्या डॉ. अलका झा समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने विभिन्न स्तरों पर चर्चा और निरीक्षण कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास तेज़ कर दिया है।


उपमुख्यमंत्री से वित्तीय सहयोग का अनुरोध

प्राचार्या डॉ. अलका झा ने मंगलवार को पटना में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर शताब्दी समारोह के लिए वित्तीय सहयोग का अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री ने आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया और विधिवत आवेदन भेजने का सुझाव दिया।

ज्ञातव्य है कि बिहार सरकार ने पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह के लिए भी बड़ा सहयोग प्रदान किया था।


सहयोग जुटाने के प्रयास

  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे और रजिस्ट्रार प्रो. बृजेश पति त्रिपाठी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
  • कुलपति ने स्मारिका प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं देने और सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

कैटरिंग और अन्य व्यवस्थाएं

  • आयोजन समिति ने कैटरिंग कमेटी के साथ बैठक की और विभिन्न कैटरर्स से उनकी सेवाओं का जायजा लिया।
  • आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार और अन्य सदस्यों ने खेल मैदान और ऑडिटोरियम में रिहर्सल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
  • स्मारिका संपादक डॉ. ओम प्रकाश ने प्रेस और फोटोग्राफी कार्यों की समीक्षा की।

एल्यूमिनी का उत्साह

प्राचार्या ने बताया कि दुनियाभर से एल्यूमिनी संदेश भेज रहे हैं। इस बार विदेशों और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्रों का शामिल होना तय है।


मुख्य आकर्षण:

  1. सांस्कृतिक कार्यक्रम
  2. एल्यूमिनी के अनुभव साझा करने के सत्र
  3. मेडिकल कॉलेज के गौरवशाली इतिहास का प्रदर्शन

आपकी राय:
क्या आप भी DMC के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़े हैं? हमें अपनी कहानी और विचार व्हाट्सएप पर भेजें।

“देशज टाइम्स—हर कदम पर आपकी खबर!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *