स्वर्ण इंडिया कंपनी घोटाले का मास्टरमाइंड अनिल चौधरी नोएडा से गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस ने स्वर्ण इंडिया कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी अनिल चौधरी को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण (बेतिया) सहित कई जिलों में ठगी के मामले दर्ज थे।
![](https://darbhangalivenews.com/wp-content/uploads/2025/02/f7706dda-50e0-4c9b-969a-026ef2e9d734-edited.jpg)
गिरफ्तारी का पूरा मामला:
नगर थाना कांड संख्या 244/20, दर्ज 9 सितंबर 2020, के तहत आरोपी अनिल चौधरी (पिता – रामवृक्ष चौधरी, निवासी – मोरमिक, थाना – मनियारी, जिला – मुजफ्फरपुर) पर धारा 420, 406, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि. एवं 4 B.P.R.D एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनिल चौधरी पर आरोप है कि उसने स्वर्ण इंडिया कंपनी के नाम से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया था।
![](https://darbhangalivenews.com/wp-content/uploads/2024/12/mem-1024x584.jpeg)
अनिल चौधरी के खिलाफ कई मामले दर्ज:
- नगर थाना (दरभंगा) – कांड संख्या 244/20
- काजी मोहम्मदपुर (मुजफ्फरपुर) – कांड संख्या 255/19
- बेतिया नगर थाना – कांड संख्या 644/19, 518/20, 75/21
- सिकरहना थाना (प. चंपारण) – कांड संख्या 558/19
- चकिया थाना (मोतिहारी) – कांड संख्या 231/21
गंभीर अपराधों और फरारी के चलते दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।
![](https://darbhangalivenews.com/wp-content/uploads/2025/02/ADS.jpg)
गिरफ्तारी के लिए गठित टीम:
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शामिल थे:
- पु.नि. सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार
- डी.आई.ओ. प्रभारी पु.नि. अमित कुमार
- सिपाही 947 कुंदन कुमार
- सिपाही 1230 अनमोल कुमार
- सिपाही 185 रामबाबू
पुलिस टीम ने 3 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में छापेमारी कर अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को स्वर्ण इंडिया कंपनी घोटाले के पीड़ितों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
![](https://darbhangalivenews.com/wp-content/uploads/2025/01/MSG-ADS-1024x640.jpg)