प्रभाष रंजन, दरभंगा| दरभंगा जिला पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक सुगमता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 9 पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला किए गए पुलिस अधिकारियों की सूची
क्रम संख्या | पुलिस पदाधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन | नव पदस्थापन |
---|---|---|---|
1 | पुoनिo राजकुमार मंडल | अंचल पुलिस निरीक्षक, बेढ़ा | पुलिस केंद्र, दरभंगा |
2 | पुoनिo अमृत कुमार साह | थानाध्यक्ष, सदर थाना | पुलिस केंद्र, दरभंगा |
3 | पुoनिo पंकज कुमार | थानाध्यक्ष, कमतौल थाना | पुलिस केंद्र, दरभंगा |
4 | पुoनिo विरेंद्र चौधरी | थानाध्यक्ष, बिरौल थाना | पुलिस केंद्र, दरभंगा |
5 | पुoनिo विजय कुमार यादव | जिला चलंत विधि विज्ञान इकाई, दरभंगा | अंचल पुलिस निरीक्षक, बेढ़ा |
6 | पुoनिo मनोज कुमार | थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थाना | थानाध्यक्ष, सदर थाना |
7 | पुoनिo संजय कुमार चौधरी | प्रभारी, डीआईयू/सीआईबी शाखा, एसएसपी कार्यालय | थानाध्यक्ष, कमतौल थाना |
8 | पुoनिo विशाल कुमार सिंह | साइबर थाना | थानाध्यक्ष, बिरौल थाना |
9 | पुoअoनिo रंजीत कुमार चौधरी | अनुसंधान अकाई, बिरौल थाना | थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थाना |
प्रशासनिक सुगमता के लिए उठाया गया कदम
यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
संपर्क और आपातकालीन सहायता
अगर कोई भी आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो आम नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।