टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस दरभंगा ब्रांच द्वारा बिरौल अनुमंडल अस्पताल में वृक्षारोपण अभियान
दरभंगा, 12 फरवरी 2025: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस, दरभंगा ब्रांच द्वारा बिरौल अनुमंडल अस्पताल में 25 पौधे लगाए गए। यह अभियान कंपनी के “गो ग्रीन” इनिशिएटिव के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है।
इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भगवान दास एवं हॉस्पिटल स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अस्पताल के अकाउंटेंट सर समेत समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने इस पर्यावरण संरक्षण पहल का स्वागत किया और टाटा AIA टीम के प्रयासों की सराहना की।

1000 पौधारोपण का लक्ष्य
टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस ने पूरे दरभंगा जिले में मार्च 2025 तक 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह वृक्षारोपण अभियान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जारी रहेगा। यह पहल कंपनी के 24वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में की जा रही है, जिससे पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
एक लाख परिवारों के आर्थिक सुरक्षा का लक्ष्य
कंपनी का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि एक लाख परिवारों को मार्च 2025 तक बीमा सुरक्षा प्रदान करना भी है। टाटा AIA का मानना है कि हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से सुरक्षित और सशक्त बनाना जरूरी है, ताकि वे भविष्य की अनिश्चितताओं से बच सकें।

इस सफल आयोजन में दरभंगा ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, रितु मिश्रा, रजनीश कुमार, कंपनी के ट्रेनिंग मैनेजर इंद्रेश झा, उमेश कुमार यादव, आनंद कुमार, और विनय कुमार ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टाटा AIA टीम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में टाटा AIA की दूरदर्शिता और संकल्प को दर्शाती है।
