Road Accident : समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, मृतक की नहीं हो पाई पहचान.

Road Accident : समस्तीपुर में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर – मुसरीघरारी मार्ग पर रुदौली चौक के पास की है। इस हादसे की जानकारी स्थनीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुदौली चौक के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसे मुसरी घरारी पुलिस ने जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में मुसरीघरारी पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि समस्तीपुर – मुसरीघरारी मार्ग पर रुदौली चौक के पास एक व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस को मृतक के पास से भी ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *