Road Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आए तीन बाइक सवार बच्चे ! एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी.

Road Accident : वैशाली के लालगंज में सड़क हादसा हुआ। रसूलपुर में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ से लौट रहे तीन बच्चों को लेकर जा रहे लूना वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरिया गांव निवासी रूदन महतो के पुत्र सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य बच्चे नरेश महतो के 15 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार और आमोद महतो के 10 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना कुंवरिया गांव स्थित कब्रिस्तान के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो वे भी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपने बच्चे का शव देखकर परिजन बेहाल हो गए।

यज्ञ देख कर लौट रहे थे तीनों बच्चे :

परिजनों के मुताबिक तीनों बच्चे लूना पर सवार होकर यज्ञ देखने गए थे। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिजनों का मानना ​​है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *