Good News : बिहार की बेटी अंशिका ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन.

Good News : बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने तीरंदाजी के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। अंशिका का चयन आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। इसके साथ ही अंशिका ने राज्य का नाम रोशन करते हुए देश की सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

रविंद्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन बिहार के लिए गौरव की बात है। वह दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजोत कौर जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम में शामिल हो रही हैं, जो देश के तीरंदाजी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि उसने प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में जगह पाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उसका चयन बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

रविन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह उसकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। अंशिका की उपलब्धि से राज्य में तीरंदाजी और अन्य खेलों को बढ़ावा मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *