Samastipur Crime : समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग ! बेखौफ बदमाशों ने तीन को मारी गोली, दो की हालत गंभीर.

Samastipur Crime News : समस्तीपुर के दलसिंहसराय में खूनी खेल होने की खबर आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक महिला समेत तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोलीबारी से पुरे इलाके में दहशत फैल गया है। घटना जिले के दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र के मनोहर टोला की है। घटना के बादलोगों को आते देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर हमलाकर तीन लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें बेगूसराय ले गए हैं।

इस घटना में घायलों की पहचान सौरभ कुमार सुमन उर्फ सम्राट (24 वर्ष ), बाल किशन (12 वर्ष ) और सुशीला देवी शामिल हैं। सौरभ को सिर में गोली लगी है, जबकि बाल किशन को सीने में गोली लगी है। इन दोनों की गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। वहीं, सुशीला देवी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। लोगों ने बताया कि गोली मारने वाला बेलबन्ना का ही कुख्यात अपराधी है,जिसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है।

इस मामले में थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगने की सुचना मिली है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल परिजन भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *