Bihar Home Guard Vacancy 2025 : बिहार में होमगार्ड के 15000 सीटों पर भर्ती, यहां जानें किस जिले में कितनी सीटें.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तय की गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।

इस परीक्षा में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए एक मापदंड तय किया गया है। इसे पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती में सभी जिलों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सबसे ज्यादा सीटें पटना जिले को आवंटित की गई हैं। इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए भी जिलेवार सीटें तय की गई हैं।

बिहार होमगार्ड के लिए आरक्षित सीटें :

  • अनारक्षित: 6006
  • ईडब्ल्यूएस: 1495
  • एससी: 2399
  • एसटी: 159
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 2694
  • पिछड़ा वर्ग: 1800

महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें :

जिले का नाम संख्या
पटना 502
नालंदा 276
भोजपुर 174
रोहतास 189
बक्सर 107
कैमूर/भभुआ 82
गया 308
नवादा 122
दरभंगा 253
समस्तीपुर 249
मधुबनी 206
पूर्णियां 96
कटिहार 164
अररिया 41
किशनगंज 96
सहरसा 25
भागलपुर 225
बॉका 99
मुंगेर 57
जमुई 87
लखीसराय 41
शेखपुरा 65
खगड़िया 38
सुपौल 48
मधेपुरा 65
जहानाबाद 107
औरंगाबाद 73
मुजफ्फरनगर 101
सीतामढी 150
शिवहरी 27
छपरा 234
सिवान 78
गोपालगंज 34
बेगूसराय 144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *