Samastipur News : समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने मंगलवार को जिले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए नगर व मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 13 थानाध्यक्षों स्थानांतरण कर दिया। ट्रांसफर किए गए सभी थाना अध्यक्षों को जल्द से जल्द नए थानों को संभालने का आदेश दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद को मुफस्सिल थाना से हटाकर सर्किल इंस्पेक्टर दलसिंहसराय बनाया गया है। उनकी जगह पर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार लाइन हाजिर करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव को नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
5 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 13 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर :
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एसपी ने नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, रोसड़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार और इंस्पेक्टर अकमल खुर्शीद को एक साथ लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। वहीं 13 थाना अध्यक्ष का तबादला कर दिया है। इसके तहत वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार को रोसड़ा अंचल पुलिस इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव को नगर थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर इरशाद आलम को दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर लालबाबू प्रसाद को रोसड़ा थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर नीरज तिवारी को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
इसी तरह पुअनि संजय कुमार सिंह को कर्पूरीग्राम से उजियारपुर थाना, पुअनि संतोष कुमार यादव को अंगारघाट से चकमेहसी थाना, पुअनि दिव्य ज्योति कुमारी को चकमेहसी से अंगारघाट थाना, पुअनि राहुल कुमार को पूसा से हलई थाना, पुअनि बृजेश सिंह को हलई से पूसा थाना व पुअनि ओम प्रकाश को कर्पूरीग्राम का न्य थानाध्यक्ष बनाया है।