Bihar Crime : बिहार के राजधानी पटना में दिनदहाड़े जक्कनपुर थाना इलाके के बाईपास के पास बाइक सवार अस्पताल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से वहां अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है। वह फोर्ड हॉस्पिटल का कर्मचारी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सिपारा पुल के पास अपराधियों ने बीच सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक को घेर कर गोली मारी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं परिजनों से पुलिस पूछताछ कर वजह तलाश रही है। बताया जा रहा है कि मृतक फोर्ड अस्पताल में स्टाफर था। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
एसएसपी सदर कुमार अभिनव ने बताया कि पुलिस ने इलाके में जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।