Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 :आज का राशिफल बता रहा है कि ग्रहों का ऐसा संयोग बना है, जिसके कारण मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों को आज लाभ मिल सकेगा। इन तीन राशियों के अलावा सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। देखें मेष, कन्या और धनु समेत किन राशियों के लिए आज ग्रहों के गोचर और वेष्टि योग के कारण दिन लाभकारी रहेगा। जानें आज का अपना राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापारिक साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। यदि दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां चल रही थीं, तो आज उनसे आपको राहत मिलती नजर आ रही है। आज आप अपने बच्चों को परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते देख प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वृष राशि (Taurus) :
शनिदेव की कृपा से आज शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज शाम को आप परिवार के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों को आज अपने दाम्पत्य जीवन में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मिथुन राशि (Gemini) :
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी। ऐसे में आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश कर सकते हैं या उनकी शिक्षा प्रतियोगिता में उनकी मदद कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन अगर आप ज्यादा सोचने लगेंगे तो लाभ से चूक सकते हैं। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए। आज शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण काम में लापरवाही से बचना होगा। आज कोई दूसरा आपके हिस्से का फायदा उठा सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की भी संभावना है। धन लाभ के लिए आपको अधिक प्रयास और मेहनत करनी होगी। लंबी यात्रा की योजना को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी होगी।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। आपके सितारे संकेत कर रहे हैं कि आज आपको घर की साज-सज्जा और उसमें बदलाव करने में पैसा और समय दोनों खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको विरोधियों से प्रोत्साहन और सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से आज आपको सम्मान मिल सकता है। पिता की मदद से कोई पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपने काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी से मतभेद और बहस हो सकती है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। कामकाज में आर्थिक लाभ होगा। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने प्रेमी से कोई उपहार या सरप्राइज मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) :
शुक्र की राशि तुला के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन आनंददायी रहेगा। आज आप हर क्षेत्र में सफल रहेंगे। आपकी सफलता के पीछे आपकी योजना और मेहनत की विशेष भूमिका रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर साबित होगा। विपरीत लिंग के सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल आम तौर पर खुशनुमा रहेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों को आज काम के प्रति गंभीर रहना होगा। आज आपका काम में मन नहीं लगेगा और मन में कई तरह के विचार आएंगे और आपका ध्यान भटकाएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिल सकती है जिससे आपको मदद की उम्मीद नहीं होगी। सरकारी कामों में आज आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार की मदद के लिए आपको धन और समय दोनों खर्च करने होंगे।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि सामाजिक क्षेत्र में आज आपके विचारों की सराहना होगी, आपका प्रभाव बढ़ेगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद शरीर में थकान और कंधों और कमर में दर्द महसूस हो सकता है। अचानक धन लाभ होगा। परिवार के लोग सहयोग करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको मानसिक उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसके कारण प्रियजनों से दूरी बढ़ना संभव है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा। आज आपको पुराने कार्यों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। परिवार के सदस्यों की बात सुनना बेहतर रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :
आपके लिए आज शुक्रवार का दिन उम्मीदों के मुताबिक रहेगा। आज सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम कम मेहनत में बन सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सुख के साधन मिलेंगे। आप दान-पुण्य भी करेंगे।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। दिन के पहले भाग में सुस्ती रहेगी। कामकाज में उत्साह कम रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस और परेशानी रहेगी। वैसे दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभदायक अनुबंध मिलेंगे। सहकर्मियों की मदद से काम समय पर पूरे होंगे। आज शाम को व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। शौक-मौज और मनोरंजन पर आप पैसे खर्च कर सकते हैं।