Road Accident : महाकुंभ से लौट रहे सेना के अधिकारी समेत 3 की सड़क हादसे में मौत, 2 की हालत गंभीर.

Road Accident : बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले आर्मी अफसर शिवजी सिंह और उनकी बेटी समेत 3 अन्य की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में घायल शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और पड़ोसी राजीव सिंह की पत्नी अलका सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा है। यह हादसा यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद में हुआ। वे महाकुंभ स्नान के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन बनारस के लिए रवाना हो गए हैं।

इस घटना के बारे में मृतक राजीव सिंह के पिता शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजीव और बहू नीरा शुक्रवार को शिवजी सिंह के साथ कार से कुंभ स्नान के लिए निकले थे। वे शनिवार को स्नान के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान बेटे राजीव सिंह, शिवजी सिंह और उनकी बेटी सोनम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजीव अपना खुद का व्यवसाय करता था। राजीव सिंह का एक बेटा है जिसका नाम प्रिंस सिंह है। वह टाटा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

 

 

बताया जाता है कि शुक्रवार को शिवजी सिंह अपनी पत्नी नीरा देवी, बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव कुमार और उनकी पत्नी अलका सिंह के साथ कार से कुंभ स्नान के लिए निकले थे। कुंभ स्नान के बाद वे सभी कार से लौट रहे थे। यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार एक डंपर से टकरा गई।

इस दुर्घटना में शिवजी सिंह और उनकी बेटी सोनम कुमारी के साथ पड़ोसी राजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और राजीव सिंह की पत्नी अलका सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज बीएचयू में चल रहा है। कार शिवजी सिंह खुद चला रहे थे, कार में उनकी पत्नी नीरा देवी, बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *