Samastipur News : समस्तीपुर में नल-जल योजना में करोड़ों का गबन ! 10 वार्ड सदस्यों पर एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार.

Samastipur News : समस्तीपुर में नल जल योजना में करोड़ों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर सरकार की एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि गबन करने का आरोप है। इस मामले में पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी ने वर्ष 2022 में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच में आरोप सत्य पाया था। जिसके बाद ताजपुर पुलिस ने एक आरोपी हरपुर भिंडी पंचायत वार्ड-3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वार्ड सदस्य गांव के ही ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी है। अनुराधा पर नल-जल योजना की 6.69 लाख रुपए गबन करने का आरोप है।

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि हरपुर भिंडी पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्यों पर मुख्यमंत्री नल-जल योजना की राशि गबन करने का आरोप है। पुलिस जांच में मामला सत्य पाया गया है। इसके बाद इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड-3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अधिकांश लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *