Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया। करीब रात एक बजे वहां संगम पर भगदड़ मच गई। जिसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर आ रही है, वहीं दर्जनों लोगों के जख्मी बताएं जा रहे हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक रेला आया और भगदड़ मच गई। दर्जन भर लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हादसे में घायल कई लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्य बताई जा रही है। घटना के चलते अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है।
प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ के बाद की तस्वीरें-2 pic.twitter.com/s73o06XFS2
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) January 28, 2025