Bihar School Time : बिहार में स्कूलों का समय फिर बदला, नई टाइमिंग 1 फरवरी से सभी स्कूलों में लागू.

Bihar School Time : बिहार में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे से संचालित होंगे। यानी स्कूलों में आधे घंटे ज्यादा पढ़ाई हो सकेगी। फिलहाल ठंड के कारण स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक है। पटना जिले में स्कूलों का नया समय शनिवार 1 फरवरी से लागू होगा, जो 8 फरवरी तक लागू रहेगा।

इस संबंध में पटना जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। इस संबंध में पटना डीएम चंद्रशेखर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित होंगी। सुबह 8.30 बजे से पहले किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक रहेगी।

आपको बता दें कि पटना समेत बिहार के कई जिलों में जनवरी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की शुरुआत के बाद कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। पटना में इसी हफ्ते छोटी कक्षाओं के स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई। उनकी पढ़ाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *