Aaj Ka Rashifal 1 February 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 1 फरवरी, शनिवार को चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज दुरुध्र योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी ही राशि में आज शश राजयोग भी बना रहा है। ऐसे में आज कई शुभ योगों के प्रभाव से कर्क, सिंह और कन्या समेत कई राशियों के कार्य सिद्धि योग में सिद्ध होंगे। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
आज शनिवार को मेष राशि के जातकों को वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, इससे व्यापार में कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज आप लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए कूटनीतिक बुद्धि का सहारा ले सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जीवनसाथी की मदद से आपके कुछ काम भी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज शाम तक पूरा हो जाएगा। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और सोच-समझकर खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी कमाई भी बनी रहेगी। और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) :
आज शनिवार का दिन वृष राशि वालों के लिए शशा राजयोग में लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आप प्रसन्न होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो आज वह दूर हो सकती है, शुभ संयोग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में होने वाली कमाई से आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) :
आज शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां रहेंगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। आज प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आज आप किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं तो बहुत सावधानी से करें। आज आपको अपने बच्चे से कोई समाचार मिल सकता है, जिससे आप खुश होंगे।
कर्क राशि (Cancer) :
आज शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आज आप खुश होंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से भी प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। अगर आज आप किसी काम के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। दोस्तों के साथ पार्टी और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) :
आज फरवरी का पहला दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने निवेश से भी आज आपको लाभ होगा। आज आपको ऑफिस में अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, इससे आपको सहकर्मियों और साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। अगर छात्र किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं, इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी आर्थिक योजना सफल होगी। पिता से भी आपको सहयोग मिल सकेगा। किराना व्यापारियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
आज कन्या राशि वालों को शुभ योग का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज अगर आप अपने व्यापार में किसी को भागीदार बनाते हैं तो यह आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप शाम को किसी धार्मिक आयोजन या सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। अगर आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra) :
आज शनिवार के दिन तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। साथ ही अगर आपका कोई अटका हुआ पैसा है, तो वह भी आपको मिल सकता है। आज आपके पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। शाम का समय आप मनोरंजन में बिताएंगे। आप अपने पसंदीदा भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने नौकरी-धंधे में कुछ नयापन ला सकते हैं और भविष्य में इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही है तो वह आज खत्म हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रेमपूर्ण और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको पूरे दिन व्यापार में छोटे-मोटे मुनाफे के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी में आज आपको अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए टीम वर्क के साथ काम करना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने दैनिक कार्यों से हटकर कुछ नया करेंगे, जिससे आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबारी आज आर्थिक मामलों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। किसी डील को फाइनल करने में आपको तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आपके परिवार के सदस्य आपका सम्मान करेंगे और आपकी बात भी सुनेंगे।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आप अपने काम को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो जाएंगे। सितारे बता रहे हैं कि, अगर आपको अपने बेटे या बेटी की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आज कई तरह के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी आप अपनी समझदारी से सही फैसला लेकर स्थिति को संभाल पाएंगे। आज किसी उलझे हुए काम को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखना होगा। अगर आज आप कोई फैसला लेते हैं तो जल्दबाजी में न लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। हर काम सोच-समझकर करें। व्यापार करने वाले लोगों को आज लाभ मिलेगा, शाम का समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ योजना बना सकते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा में भी सहयोग करेंगे।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आज आप अपने व्यवहार से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। शाम के समय आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन आदि का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। माता-पिता से आज आपको लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलेगी। मामा-मामी से भी आज आपको लाभ मिल सकता है।