Aaj Ka Rashifal 2 February 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 2 फरवरी, रविवार आज ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से पता चलता है कि चंद्रमा दिन रात मीन राशि में गोचर कर रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा बसंत पंचमी पर शुक्र के साथ मिलकर काल निधि योग बना रहा है, वहीं आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रही योग भी बन रहा है। और आज गुरु और शुक्र का राशि परिवर्तन योग भी है, जिसके कारण आज का दिन मां सरस्वती की कृपा से कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, जिसमें मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए आज का राशिफल:
मेष राशि (Aries) :
आज बसंत पंचमी मेष राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगी। आज आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय दान-पुण्य के कार्यों में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी तरक्की देखकर शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय आप अपने बच्चों से बातचीत में बिताएंगे। प्रेम जीवन में आज आपका प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। आप घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus) :
आज परिवर्तन योग के बीच बसंत पंचमी वृष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। अगर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सतर्कता से काम लेना होगा। आज शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) :
आज बसंत पंचमी मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय तेज वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आज आप किसी प्रियजन से मिलेंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो कुछ भी कहने से पहले खूब सोच लें, नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए आज बसंत पंचमी शुभ रहेगी, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पेट दर्द, सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज रात आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आपको प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल होंगे।
कन्या राशि ( Virgo) :
आज बसंत पंचमी कन्या राशि वालों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगी। आज आप कोई भी काम करें तो उसे मन लगाकर पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका काम रुक सकता है या अटक सकता है। अगर आज आपको किसी की मदद करनी है तो अपना काम पूरा करने के बाद ही मदद करें, नहीं तो दूसरों की वजह से आपका काम बिगड़ सकता है। आज जीवनसाथी की तरक्की देखकर आप प्रसन्न होंगे। संतान से भी आज आपको सुख की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।
तुला राशि (Libra) :
आज शनिवार के दिन तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। साथ ही अगर आपका कोई अटका हुआ पैसा है, तो वह भी आपको मिल सकता है। आज आपके पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। शाम का समय आप मनोरंजन में बिताएंगे। आप अपने पसंदीदा भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बता रहे हैं कि, अगर आप किसी की बात मानकर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आपका पैसा डूब सकता है इसलिए निवेश में जोखिम लेने से बचें। आज शाम को आपके परिवार के लोग आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी से भी आज आपको कुछ खुशी मिलेगी। अगर आप आज कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी कारणवश यात्रा का भी योग बन सकता है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से बचना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बता रहे हैं कि, आज आपके विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग शोध कार्य या किसी रिसर्च में लगे हैं उन्हें आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए, बिना सबूत के किसी को उधार या कर्ज न दें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) :
आज का दिन परिवार के लिहाज से आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। लेकिन आज आपको दोस्तों और रिश्तेदारों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए क्योंकि आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना कम है। जो लोग नौकरी और व्यापार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है जिससे हलचल मचेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) :
आज शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर अपने प्रियजनों से परेशान हो सकते हैं। आज आपको कोई अनचाहा काम भी करना पड़ सकता है जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। किसी कारणवश आज आपके लिए यात्रा का योग बन सकता है। व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण आज आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। या फिर आज किसी बात को लेकर आपके प्रेमी और जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ाने वाला दिन है।
मीन राशि (Pisces) :
आज फरवरी का पहला दिन मीन राशि वालों के लिए खट्टा-मीठा रहने वाला है। आज संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे लेकिन जीवनसाथी की मदद से आप समस्या का समाधान कर पाएंगे। आपकी मित्रता का दायरा बढ़ेगा और आप नए दोस्त बनाएंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिलेगी। अगर कई दिनों से शादीशुदा जीवन में कोई परेशानी चल रही थी तो वो भी आज आपकी माता की मदद से खत्म होती नजर आ रही है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में भी आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।