अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार चन्द्रा के उपस्थिति में आकांक्षी प्रखंड खानपुर के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आईसीडीएस खानपुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अन्नप्राशन दिवस आयोजित किया गया।खानपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा के कुशल नेतृत्व में जहांगीरपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड-10 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 188 पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा एवं जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा,पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, एबीपी ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार,महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी उपस्थित थे। जिसमें उपस्थित सभी लाभार्थी 6 माह से 8 माह के शिशुओं का अन्नप्राशन प्रखंड विकास पदाधिकारी,मुखिया एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा कराया गया।उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर वर्षा सिन्हा के द्वारा अन्नप्राशन दिवस आयोजन करने का उद्देश्य,ऊपरी आहार का महत्व,नियमित टीकाकरण स्वास्थ्य जांच,आयरन सिरप का सेवन, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा अन्नप्राशन दिवस एवं ऊपरी आहार का महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 6 माह पूरा कर चुके सभी शिशुओं को अलग कटोरी चम्मच से प्रत्येक दिन गर्म पका मुलायम खाना खिलाना अनिवार्य है।इससे बच्चों को भरपूर पोषण मिलता है एवं आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा कहा गया कि जन्म से 6 माह तक केवल स्तानपन,6 माह के बाद स्तानपन के साथ उपरी आहर जिसमें गर्म पका मुलायम खाना अलग कटोरी चम्मच से दो से तीन बार सभी माँ अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से खिलावें।बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतू सभी तरह के पौष्टिक आहर देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया के रुचि कुमारी के द्वारा उक्त कार्यक्रम के पश्चात राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुटोल में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को खिलाई जाने वाले आयरन टेबलेट हेतु विद्यालय प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राओं से चर्चा किया। एवं विद्यालय का निरीक्षण किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया रुचि कुमारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार,एबीपी ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका कविता कुमारी,पूनम कुमारी, रहीश बाबु उर्फ मनीष जी, आशा दीदी,जीविका दीदी, लाभार्थी एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।