महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

*महामडलेश्वर राम बालक दास महाराज के सान्निध्य में मनाई

(हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर/ अजमेर/महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती तिलोरा रोड़ रेलवे फाटक स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फुले सर्किल विकास समिति के तत्वाधान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

यह आयोजन सिद्धेश्वर गौशाला समिति के महामण्डलेश्वर राम बालकदास महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ । जिसमें राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, अखिल भारतीय माली सैनी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, सिद्धेश्वर गौशाला समिति के अध्यक्ष मंगनी राम अजमेरा, अजमेर क्रय विक्रय सहकारी समिति के चैयरमेन रूपचंद मारोठिया,डॉ. अजय सैनी, जगदीश कुर्डिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश सचिव दामोदर मुखिया, शेषकरण भोमिया, सुखदेवप्रसाद मारोठिया, रामजतन चौधरी, फूल व्यवसायी पूनम चंद अजमेरा,सुखाराम भाटी, त्रिलोक पालड़िया, बंटी गहलोत अंकुर तिलक गहलोत, घीसू तंवर, पुखराज दग्दी, कैलाश चौहान, सिद्धेश्वर गौशाला समिति हनुमान प्रसाद सिंगोदिया, गोपाल जांगिड, कांग्रेस नेता गोपाल तिलानिया, माणक सिंह रावत,रोहन बाकोलिया, धर्मेन्द्र नागौरा,ग्राम पंचायत बांसेली के सरपंच ओम प्रकाश पंवार,मालियान नवयुवक मंडल अध्यक्ष ताराचंद भाटी ,पूनम चंद अजमेरा, शिवा भाटी,नंदकिशोर कुँवाल, गोपाल भाटी, गणेश गहलोत,टीकम चौहान रोहित अजमेरा,मानवी पालरिया सीताराम सतरावला, अरुण सतरावला सहित पुष्कर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके द्वारा देश के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों का संस्करण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *