मधेपुरा:सीएम के प्रगति यात्रा कार्यक्रम से ड्यूटी कर लौट रहे दरोगा को तेज रफ़्तार, पिकअप वैन ने मारी ठोंकर।

:दरोगा की स्थिति नाजुक, उदाकिशुनगंज पीएचसी मे चल रहा हैं इलाज।

रंजीत कुमार /मधेपुरा

मधेपुरा में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम से ड्यूटी कर लौट रहे एक दरोगा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-58 पर लक्ष्मीपुर जमुनिया टोला मोड़ के पास हुई हैं दरअसल पीछे से आ रहे साथी दारोगा ने गंभीर रूप से घायल दरोगा सुनील कुमार को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती करवाया।

वहीं गंभीर रूप से घायल दरोगा की पहचान गम्हरिया थाना में पदस्थापित सुनील कुमार के रूप में हुई हैं। साथी दारोगा ने बताया कि एसआई सुनील कुमार चौसा के कलासन में ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम समापन के बाद वापस गम्हरिया लौट रहे थे।

इसी दौरान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-58 पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।हालांकि दरोगा सुनील कुमार हेलमेट लगाए हुए थे, जिस उनकी जान बचने की सम्भावना हैं। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पीएचसी पहुंचकर घायल दरोगा का हाल चाल जाना। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तत्काल पिकअप वैन को जप्त कर लिया हैं बहरहाल दरोगा का इलाज चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *