Supaul:सिमरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया अबुल हसन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का दामन।

Supaul:(त्रिवेणीगंज)कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिमरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया अबुल हसन ने कांग्रेस के दामन थाम लिया है, सुपौल के विधानसभा प्रत्याशी मिन्नत रहमानी व कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला अध्यक्ष अब्दुल कैस ने वर्तमान मुखिया अबुल हसन को विधिवत माला पहनकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी ने उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, वर्तमान मुखिया अबुल हसन ने कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है. इस मौके पर विधानसभा प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने कहा कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा संबंधित परेशानी व किसान भी विविध समस्याओं से ग्रस्त हैं। उनका कहना है कि राज्य के हित में सत्ता में परिवर्तन जरूरी है। इसी हित को ध्यान में रखकर विविध पार्टियों के नेता व अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोग कांग्रेस में जुड़ रहे हैं। मुखिया अबुल हसन को अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *