Madhepura:आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट: कन्हैया महाराज

Madhepura (आलमनगर):76 वां गणतंत्र दिवस पर पुरे प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा।सरकारी एवं अर्ध सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।शहर से लेकर गांव कस्बों सहित टोलो में भी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। वही विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई साथ ही प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख बचनी देवी, नगर पंचायत कार्यालय मुख्य पार्षद गुड़िया देवी, व्यापार मंडल में अध्यक्ष सुनील सिंह ,अंचल कचहरी में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी , आलमनगर थाना में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,फटोरिया में नगर पंचायत प्रतिनिधि सर्वेश्वर प्रसाद सिंह ,आर के जे एल महाविधालय में प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, आर.के.जे. एल. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता कुमारी ,महावीर सेवा दल कार्यालय आलमनगर पुवारी टोला परिसर में दल के अध्यक्ष संतोष झा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ,कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उर्फ पन्ना जी जदयू कार्यालय में जदयू अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ,भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल , नगर पंचायत भाजपा कार्यालय में नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, आलमनगर दक्षिणी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, खापुर पंचायत भवन में मुखिया राहुल कुमार,रतवारा पंचायत भवन में मुखिया पूनम देवी, कुंंजौरी पंचायत भवन परिसर में मुखिया तनुजा शर्मा ,एन के एम उच्च विद्यालय प्रभारी प्राचार्य शतीश ठाकुर, डी ए बी स्कूल परिसर में निदेशक ई० नवीन कुमार, आलमनगर पोस्ट ऑफिस चौक पर भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *