मुंगेर सेवा मंच का लोकार्पण सह मिलन समारोह का आयोजन

मुंगेर में सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था मुंगेर मंच बना रजिस्टर्ड सेवा मंच। मुंगेर डीएम , एसपी और योग आश्रम के स्वामी ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया मुंगेर सेवा मंच का लोकार्पण। मौके पर सैकड़ों की संख्या में सदस्य सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद।

रिपोर्ट :- रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर शहर के होटल हरी इंटरनेशनल सभागार में मुंगेर सेवा मंच लोकार्पण सह मिलन समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। और मौका था मुंगेर मंच का रजिस्टर्ड संस्था मुंगेर सेवा मंच बनने का। इस मौके पर सेवा मंच के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

जहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों के लिए रंगा रंग कार्यक्रम तो बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर एक व्हाट्सएप ग्रुप मुंगेर मंच से मुंगेर सेवा मंच बनने के चार साल का सफरनाम भी वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। दरअसल मुंगेर मंच विगत 4 वर्षों से मुंगेर शहर की मस्याओं के समाधान को लेकर आगे आता रहा है।

और आज से यह संस्था मुंगेर मंच, से मुंगेर सेवा मंच के नाम से जाना जाएगा। वही मुंगेर सेवा मंच निबंधित एनजीओ के रूप में आज से कार्य करेगी। वही उद्घाटन के बाद मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि मुंगेर सेवा मंच मुंगेर के हर समस्या को सकारात्मक ढंग से उठता रहा है। जिसका समाधान जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता रहा है । साथ ही कहा कि प्रशासन का भी सहयोग मुंगेर सेवा मंच को मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *